क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


- एक अधिकारी कोरबा से मड़वा दूसरा मड़वा से कोरबा कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने के दो कथित आरोपी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। एक अधिकारी कोरबा से मड़वा भेजा गया तो वहीं दूसरा मड़वा से कोरबा बुला लिया गया है। डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रासायनज्ञ को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा स्थित पावर प्लांट में स्थानांतरित कर दिया गया है तो वहीं मडवा के मुख्य रासायनिक अधिकारी को मुख्य अभियंता उत्पादन डीएसपीएम में पदस्थ कर दिया गया है। उल्लेखनीय हैं की विगत दिनो सीएसईबी कोरबा-पूर्व के अति विशिष्ट विश्राम गृह में एक अधिकारी अन्य लोगों के साथ मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करते कैमरे में कैद हुए थे, उनके विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिया था। - 21 अप्रैल / मित्तल