क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर द्वारा “राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस” के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यवक्ता के रुप में अभिषेक पिल्ले ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि सिविल सर्विस की तैयारी के लिए बेहतर रणनीति और टाइम मैनेजमेंट बहुत जरुरी है। इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, सिविल सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सिविल सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र कुशवाहा, डॉ. तरुणेन्द्र साकेत, कु. प्रियंका शर्मा के साथ महाविद्यालय के लगभग 42 विद्यार्थी उपस्थित रहें। - सुनील साहू / मोनिका / 21 अप्रैल 2026/ 05.16