बड़वानी (ईएमएस) । भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत एक घायल, टैंकर ने लापरवाही पुर्वक चलाते हुए कार को मारी टक्कर जिसमे 7 लोग कार मे सवार थे , जिसमे 3 ने घटना स्थल पर दम तोड़ा और 3 की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत , 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया जिसमे से 2 की मौत हो गईं , बारात में जाने के दौरान खरगौन की ओर से आ रहे टैंकर से हुई थी कार की भिड़ंत , जुलवानिया टोल टैक्स के समीप खंडवा बड़ौदा हाइवे पर हुआ सड़क हादसा , जुलवानिया पुलिस मौके पर पहुंची , ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल,जानकारी के अनुसार टैंकर क्रमांक MP-09-BG- 5750 द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए घटना को अंजाम दिया और ड्रायवर भाग गया, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई लोगों ने पुलिस की सहायता से घटना के बाद रेस्क्यू किया एक फंसे हुए घायल को भी वहां से निकाला गया, घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही थाना प्रभारी जुलवानिया द्वारा क्रेन मंगवाकर टैंकर को वहां से हटाया गया तथा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को भी हटाकर सड़क को सुचारू रूप से चालू किया गया। घटना मे पप्पु पिता हीरालाल भिलाला (32 वर्ष) निवासी ग्राम लिम्बई , सचिन पिता गोकुल भिलाला (25 वर्ष) निवासी ग्राम साकड , आकाश पिता दयाराम भिलाला (25 वर्ष) निवासी ग्राम रालामण्डल , प्रध्यम्य पिता गुलीचंद सहिते (26 वर्ष)निवासी ग्राम सालखेडा , सोहन पिता झबरसिंग बघेल (28 वर्ष)निवासी ग्राम सालखेडा , यशवंत पिता सुपडिया भिलाला (30 वर्ष), निवासी ग्राम जलगोन इन 6 की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है वही सुरेश पिता मांगीलाल भिलाला (28 वर्ष) निवासी ग्राम देवझिरी का इलाज जारी है उपरोक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राम कुमार पाटिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना जुलवानिया से पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप गए। हेमंत गर्ग २१ अप्रैल , २०२६