21-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव इस वर्ष 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नगर पालिका पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।कर्मचारियों ने बताया कि यूनियन के अध्यक्ष पद का पिछला कार्यकाल 5 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुका है। नए चुनाव को लेकर वे पिछले तीन महीनों से प्रयासरत थे, लेकिन तिथि बार-बार आगे बढ़ने से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद हाल ही में फिर से तिथि बढ़ाने की चर्चा सामने आई थी, हालांकि अब स्पष्ट कर दिया गया है कि चुनाव 24 अप्रैल को ही कराया जाएगा। इससे कर्मचारियों में संतोष और उत्साह देखा गया।इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद को प्रत्याशी बनाया गया है, जिनका चुनाव चिन्ह “शेर” निर्धारित किया गया है। समर्थकों ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।बताया गया कि मतदान के बाद शाम 4 बजे तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 अप्रैल 2026