क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। यूरोप के वातायन द्वारा लंदन में आयोजित एक सम्मान समारोह में हिंदी परिवार व प्रदेश के प्रखर वक्ता, लेखक तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. जवाहर कर्नावट को वातायन शिखर सम्मान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। समारोह 29 अप्रेल की शाम हाउस आफ लॉर्ड्स (ब्रिटिश संसद) में आयोजित किया जाएगा जिसमें उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। - आनंद पुरोहित/ 22 अप्रैल 2026