क्षेत्रीय
22-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । स्व. राजकुमार बंसल जी के पंचम पुण्य स्मरण के अवसर पर आयोजित होने वाले निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर में सुविख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ जीबी पंत हास्पीटल नई दिल्ली के डॉ. जमाल यूसुफ मरीजों का चेकअप कर परामर्श देंगे। शिविर में परामर्श लेने के लिये पंजीयन चालू है। इच्छुक मरीज अपना पंजीयन नया बाजार स्थित बंसल मेडीकल पर पहुंचकर और मोबाइल नंबर 9425115344, 7880266450, 9425119153 एवं 8319763637 पर संपर्क कर करा सकते है। शिविर 25 अप्रैल 2026 शनिवार को किडीज कार्नर स्कूल, गणेश कालोनी, नया बाजार, लश्कर पर आहूत किया गया है। शिविर में डॉ. जमाल यूसुफ प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों का निःशुल्क चेकअप कर परामर्श देंगे। शिविर आयोजक धीरज राजकुमार बंसल ने बताया कि स्व. बंसल की स्मृति में निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का यह चतुर्थ आयोजन है। पिछले आयोजित शिविरों में हजारों मरीज लाभ उठा चुके है। शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसी जांचें निःशुल्क की जायेगी।