क्षेत्रीय
22-Apr-2026
...


* विधायक दिनेश ठाकोर की मौजूदगी में किया था अवैध धंधा बंद करने का ऐलान, कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने मारी रेड पाटण (ईएमएस)| जिले के अडिया गांव में कांग्रेस की जनसभा के दौरान एक अजीब और हास्यास्पद घटना सामने आई। विधायक दिनेश ठाकोर की मौजूदगी में एक बूटलेगर ने मंच से शराबबंदी और अवैध शराब का कारोबार बंद करने का दावा किया था। बताया जा रहा है कि सभा के दौरान वह कांग्रेस का दुपट्टा पहनकर मंच पर पहुंचा और जोश में आकर शराब के धंधे को खत्म करने की बातें करने लगा। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ और चर्चा का विषय बन गया। लेकिन मंच से दिए गए इस बयान के कुछ ही समय बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने उसी बूटलेगर के घर पर छापा मारा, जहां से देसी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला वॉश बरामद हुआ। मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं, तलाशी के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब का जखीरा भी जब्त किया। अब स्थानीय राजनीति में इस घटना को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं। जिस व्यक्ति ने मंच से शराब छोड़ने और धंधा बंद करने की बात कही थी, उसके घर से ही नशे का सामान मिलने से लोग हैरान हैं। सतीश/22 अप्रैल