22-Apr-2026
...


जशपुर(ईएमएस)। जिले के बगीचा नगर में सुबह एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वार्ड क्रमांक 7 स्थित बस स्टैंड के पीछे खेत में एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मृतक की पहचान झगरपुर निवासी कुंवर के रूप में हुई है, जो बगीचा क्षेत्र में बोरा ढोने का काम कर रोजाना मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव सुबह से ही खेत में पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे गर्मी के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस)22 अप्रैल 2026