22-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पारिवारिक विवाद में पत्नी से बहस के बाद गुस्साएं युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है और युवक का अपनी पत्नी से विवाद नए कमरे को लेकर हुआ। हालांकि युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का पता चलते ही उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नितेश पिता त्रिमत राव उम्र पैंतीस साल निवासी प्रजापति नगर ने कल जहर खा लिया। पत्नी नंदनी और रिश्तेदार अंकित उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि नितेश मशीन ऑपरेटर के तौर पर पीथमपुर की एक निजी कंपनी जिसकी एक यूनिट द्वारकापुरी में थी काम करता था। द्वारकापुरी यूनिट को भी पीथमपुर शिफ्ट कर दिया गया। इसके चलते वह कमरा बदलने के लिए कमरें देख रहा था। नितेश ने एक कमरा पसंद किया था, जबकि उसकी पत्नी नंदनी किसी दूसरी जगह का कमरा देखकर आई थी। इसी बात को लेकर कल दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि नितेश ने यह कदम उठा लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आत्महत्या के इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। आनंद पुरोहित/ 22 अप्रैल 2026