22-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब गुरुवार को यहां मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। इसका संकेत इससे मिलता है कि धोनी ने गत दिवस वानखेड़े स्टेडियम में जमकर विकेटकीपिंग का अभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी की। धोनी के अलावा सरफराज खान और उर्विल पटेल ने भी अभ्यास किया। आयुष म्हात्रे के टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण इस मैच में युवा उर्विल को भी अवसर मिल सकता है। धोनी ने अब तक इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेला है। जिससे सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब हुआ है। अभी टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट भी निगेटिव है। ऐसे में अगर धोनी को टीम में जगह मिलती है तो ये टीम के लिए फायदेमंद होगा। धोनी निचले क्रम में छोटी-छोटी पारियां खेलते हैं, तो यह सीएसके के लिए बड़ा फायदमंद होगा कयोंकि इस सत्र में सीएसके की बल्लेबाज काफी कमजोर रही है। . वहीं मुंबई इंडियंस की ओरे इंग्लैंड के विल जैक्स भी टीम में वापसी करेंगे। जैक्स ने निजी कारणों से अब तक के मैच नहीं खेले थे। इस खिलाड़ी के आने से मुंबई इंडियंस को लाभ होगा। इस मैच में अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं, तो जैक्स को क्विंटन डिकॉक के साथ पारी शुरु करने का अवसर मिल सकता है। ईएमएस 22 अप्रैल 2026