नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के अमर कॉलोनी में आइआरएस अधिकारी की बेटी का मर्डर हो गया है। पुलिस को हत्या से पहले रेप का भी संदेह है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या का शक एक पुराने नौकर पर है, जिसका नाम राहुल है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की उसके घर के भीतर ही नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका 1997 बैच के एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। घर के सुरक्षित माहौल में हुई इस हत्या ने पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है। वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हत्यारे ने युवती को संभलने तक का मौका नहीं दिया। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की प्रबल आशंका है। इसके बाद हत्यारे ने मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या का शक एक पुराने नौकर पर है जिसका नाम राहुल है। वह राजस्थान का रहने वाला है। करीब 2 महीने पहले नौकर राहुल को नौकरी से निकाल दिया गया था। जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाते तो लगभग सुबह 6:00 बजे के आसपास राहुल सीसीटीवी में नजर आया। नौकर राहुल 8 महीने से इनके घर पर काम कर रहा था, लेकिन इसको करीब डेढ़ दो महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/22/अप्रैल /2026