राज्य
22-Apr-2026
...


‎मधुबनी, (ईएमएस)। विभागीय निर्देश के आलोक में जिला के निर्वाचन वाद से संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 36 के ईवीएम को उच्च न्यायालय पटना के द्वारा पिछले 23 मार्च को पारित न्यायादेश में निर्वाचन वाद से विमुक्त करने का आदेश निर्गत है। उक्त पारित न्यायादेश के आलोक में संलिप्त ईवीएम को विभागीय दिशा-निदेशों का अनुपालन करते हुए सामान्य ईवीएम वेयर हाउस में स्थानांतरण करने के लिए निर्देश दिया गया था। उसी आदेश के आलोक में बुधवार को को 11 बजे पूर्वाह्न में गिरधारी पब्लिक लाईब्रेरी स्थित ईवीएम वेयर हाउस को मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा उपरोक्त निर्वाचन वाद के वादी प्रतिवादी तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। ईवीएम वेयर हाउस के द्वितीय तल पर वादी-प्रतिवादी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 36 मधुबनी निर्वाचन वाद से संबंधित ईवीएम जो वर्तमान में द्वितीय तल पर रखा गया था, उसको भूतल तल पर सामान्य ईवीएम वेयर हाउस में रखा गया है। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी ईवीएम प्रबंधन कोषांग उप-निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं वादी-प्रतिवादी एवं अन्य उपस्थित थे। कार्तिक कुमार/संतोष झा-२२ अप्रैल/२०२६/ईएमएस