नई दिल्ली (ईएमएस)। कौसर जहां ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की पहल से समाज के हर वर्ग के लिए नई सुविधाएं विकसित हो रही हैं। यह महिला सशक्तिकरण का भी एक मजबूत उदाहरण है हज यात्रा शुरू हो चुकी है और इसके लिए व्यवस्था भी कर दी गी है ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इसी क्रम में मंगलवार (21 अप्रैल) दोपहर 3 बजकर10 मिनट पर सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-5909 के जरिए 43 महिलाएं बिना महरम हज यात्रा के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मदीना के लिए रवाना हुईं। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गई, बल्कि महिलाओं की बढ़ती स्वतंत्रता को भी दर्शाती नजर आईं। इस दौरान टर्मिनल-3 पर मौके को खास बनाने के लिए दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां, कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी, उप-कार्यकारी अधिकारी मोहसिन अली और अन्य अधिकारियों ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। यात्रियों को फूल भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाओं के साथ हज यात्रा के लिए रवाना किया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/22/अप्रैल /2026