22-Apr-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। हबीबगंज थाना इलाके में दसवीं कक्षा में फेल होने से दुखी छात्रा ने मंगलवार रात घर में फांसी लगा ली। उस पर नजर पड़ते ही परिजनों ने तुरंत ही उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बुधवार अलसुबह उसकी मौत हो गई। शुरुआती जॉच में परिजनो ने पुलिस को दिए बयानों में रिजल्ट बिगड़ने से दुखी होकर आत्महत्या करने की बात कही है। थाना पुलिस के अनुसार 6 नंबर स्टॉप शिवाजी नगर में रहने वाले रामकृष्ण रायकवार सरकरी नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नि प्राइवेट जॉब करती हैं। उनकी बेटी मोनिका रायकवार पुत्री (17) एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी, वह दसवीं में फेल हो गई थी। रिजल्ट आने के बाद मानसिक तनाव के चलते वह काफी गुमसुम रहने लगी थी। मंगलवार को उसके माता और पिता मंगलवार को अपने-अपने काम पर चले गए थे। इस बीच घर में अकेली रही मोनिका ने फांसी लगा ली। परिजनो ने घर लौटने पर बेटी को फंदे पर देख उसे तत्काल ही नीचे उतारा। उस समय उसके शरीर में हलचल थी, और सांसें चल रही थीं। परिजनो ने उसे फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जॉच टीम का कहना है कि जॉच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि परिजनों ने बयानों में बताया कि दसवीं कक्षा में रिजल्ट बिगड़ने से मोनिका दुखी थी। और इसी से डिप्रेशन में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अन्य बिंदुओ पर भी छानबीन कर रही है। जुनेद / 22 अप्रैल