22-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कोतवाली थानान्तर्गत आनंद कालोनी बल्देवबाग में एक किराये के मकान में बहन भाई के साथ रहकर बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही सिवनी निवासी कॉलेज छात्रा ने कल सुबह बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूछताछ के दौरान पता चला कि कॉलेज छात्रा महिला संबंधी बीमारी से पीडि़त थी। जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लेते हुए प्रकरण विवेचना में लिया गया है। घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि छपारा सिवनी निवासी कपिल बरमैया आनंद कालोनी बल्देवबाग में अपनी बहन स्वर्णलता बरमैया तथा चचेरी बहन कणिका के साथ किराये का मकान लेकर पिछले 6-7 माह से रह रहा है। कपिल बीटेक का कोर्स कर रहा है उसकी बहन स्वर्णलता बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई करती है कल सुबह लगभग 10 बजे स्वर्णलता ने अपने भाई कपिल को जगाया और बोली कि वह कपड़े धोने जा रही है। दोपहर लगभग 1 बजे कपिल उठा तो देखा कि स्वर्णलता कहीं दिखायी नहीं दे रही है। उसने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था कटखटाने पर कोई आवाज नहीं आई तो उसने हाथ डालकर अंदर से बाथरूम का दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी बहन स्वर्णलता चुनरी से फांसी लगाकर लटकी हुई थी। जिसे उसने अपनी चचेरी बहन कणिका के साथ मिलकर फांसी से उतारा और ईलाज के लिए तत्काल गैलेक्सी अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने चैक कर स्वर्णलता को मृत घोषित कर दिया। - सुनील साहू / मोनिका / 22 अप्रैल 2026/ 05.06