नरसिंहपुर (ईएमएस)। मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को दो सत्रों में सम्पन्न होगा। पहला सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक होगी। डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी श्रीमती देवंती परते ने बताया कि जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उक्त परीक्षाएं शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला कॉलेज नरसिंहपुर, शासकीय एम.एल.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर और शासकीय पी.जी. कॉलेज नरसिंहपुर में सम्पन्न होगी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के दौरान फिस्किंग एवं बायोमेट्रिक पहचान की नवीन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए समस्त परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा के 90 मिनिट पूर्व परीक्षा केन्द्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 23 अप्रैल 2026