भिंड ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा मा. श्री के.एस.बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मा. मुख्य न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मुख्य संरक्षक द्वारा वर्चुअल माध्यम से विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में भिण्ड जिले में सबजेल गोहद में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमती आरती अतुल शुक्ला, अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गोहद, सुश्री अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड, श्रीमती सुरभि धीरज सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/पीठासीन अधिकारी विशेष जेल लोक अदालत, गोहद, खण्डपीठ सदस्य धर्मेन्द्र श्रीवास्तव अधिवक्ता गोहद, सुश्री हेमसरिता मिंज सहायक जेल अधीक्षक गोहद एवं जेल में पदस्थ अन्य अधिकारी, कर्मचारी व विचाराधीन बंदी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होकर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया गया।