खेल
24-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का एक ऐसा रिकार्ड है जो पिछले 13 साल से नहीं टूटा है और उसके इस सत्र में भी टूटने की संभावना नहीं है। साल 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए गेल ने पुणे वैरियर्स के खिलाफ 175 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। इस मैच में गेल ने केवल 30 गेंद में शतक पूरा कर 175 रनों की पारी खेली थी। ये आज भी किसी भी बल्लेबाज की आईपीएल में सबसे खेली गई सबसे बड़ी पारी है। अपनी उस पारी में गेल ने 66 गेंद खेलकर 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे। गेल की पारी से पुणे वारियर्स के खिलाफ उस मैच में आरसीबी ने तय 20 ओवर में 5 विकेट पर 263 रन बनाये थे। वहीं आरसीबी के 263 रन के जवाब में पुणे वारियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 133 रन ही बना पाई थी। इस तरह आरसीबी ने 130 रनों के बड़े अंतर से मैच को अपने नाम किया था। वहीं आईपीएल की दूसरी बड़ी पारी न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के नाम है। मैकुलम ने साल 2008 में पहले ही आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ ने 158 रनों की आक्रामक पारी खेल थी। तब मैकुलम आईपीएल और टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने थे पर उनका ये रिकॉर्ड ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और इससे 2013 में गेल ने तोड़ दिया। गिरजा/ईएमएस 24 अप्रैल 2026