24-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। आज 25 अप्रैल को इंदौर से चलने वाली 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल में नेऊरा-जट डुमरी जंक्शन के मध्य रेल लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण इंदौर की इस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है अब यह ट्रैन आगामी सूचना तक वाया पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-पटना चलेगी। रेलवे ने रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले एक बार समय-सारणी का अवलोकन अवश्य करें। - 24 अप्रैल 2026