24-Apr-2026
...


- जीएसटी कार्यालय में ताबड़तोड़ 162 तबादले सिस्टम की खामियां देख भड़की थीं सीएम रेखा गुप्ता नई दिल्ली (ईएमएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्रेड एंड टैक्सेस (जीएसटी) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 8 अप्रैल 2026 को विभाग के दौरे के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस सख्त कदम के तहत तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। इसमें 58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-1, 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-2, 74 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-3 और 5 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-4 शामिल हैं। ..../नई दिल्ली/ईएमएस/24/ अप्रैल /2026