24-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने आज मध्य प्रदेश के जबलपुर में होमसाईंस कॉलेज रोड पर अपना नया सेंटर लॉन्च किया। यह सेंटर एसएससी, बैंकिंग, राज्य स्तरीय और रेलवे भर्ती जैसी विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बेहतर सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल और रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए क्लासरूम प्रोग्राम्स प्रदान करेगा। लॉन्च के अवसर पर, पीडब्ल्यू ऑनलाइन के सीईओ अतुल कुमार ने कहा, “फिज़िक्सवाला में हमारा उद्देश्य हमेशा से हर छात्र तक शिक्षा को सुलभ बनाना रहा है, चाहे वह देश के किसी भी कोने में हों। जबलपुर में सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की बड़ी संख्या है, और इस सेंटर के माध्यम से हम उनकी तैयारी को और करीब से मज़बूत बनाने की कोशिश करना चाहते हैं ।” - 24 अप्रैल 2026/ 05.41