व्यापार
24-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 16 पैसे की गिरावट के साथ ही 94.17 पर बंद हुआ। आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपय 24 पैसे नीचे आकर 94.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण भी रुपये पर दबाव आया है। वहीं अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.25 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में इसी स्तर पर बना रहा जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया गुरुवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रखते हुए 23 पैसे फिसलकर 94.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। पिछले चार सत्र में रुपया 92.91 के बंद भाव के मुकाबले 120 पैसे यानी लगभग 1.3 टूटा है।इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 98.71 पर रहा। ईएमएस 24अप्रैल 2026