भोपाल (ईएमएस) । बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 45 इलाकों में शनिवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें गेहूंखेड़ा, वंदना नगर, बैरसिया रोड, बाफना कॉलोनी, चौकसे नगर, जनता नगर, तुलसी नगर, पंचवटी, कमला नगर, गोपाल नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक शाहजहांनाबाद, नूर महल रोड, अशोका कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक अमृतपुरी, गोपाल नगर, निर्मल नगर, नागार्जुन, सुरभि लाइफ स्पेश, दीप मोहिनी फेस-3, सुख सागर, बालाजी नगर एवं आसपास के इलाके। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक अंसल ग्रीन, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, गेहूंखेड़ा, तहसील कार्यालय, वंदना नगर, मधुबन हाइट्स, सांई रेजीडेंसी एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बैरसिया रोड, ग्रीन पार्क कॉलोनी, कांग्रेस नगर, बाफना कॉलोनी, चौकसे नगर एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-1 और 2, नबी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी, विवेकानंद नगर, मौलवी नगर, कमला नगर, हनीफ नगर, आशियाना कॉलोनी, पारस नगर एवं आसपास। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक तुलसी नगर, तरुण मार्केट, मयूर पार्क एवं आसपास। आशीष पाराशर/24 अप्रैल2026