नई दिल्ली (ईएमएस)। बीते मार्च महीने में हुंडई क्रेटा की 17,838 यूनिट्स की बिक्री हुई। यही वजह है देश में नंबर-1 एसयूवी बनी रही। दरअसल, मार्च में इसकी सिर्फ 904 यूनिट्स ही निर्यात हुईं, जिससे यह निर्यात होने वाली टॉप-30 कारों की सूची में 21वें नंबर पर रही। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,72,589 रुपए है। हुंडई क्रेटा लेवल-2 अडास सहित 70 से अधिक एडवांस्ड फीचर्स के साथ आती है और इसे सात वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस ई वैरिएंट में भी आकर्षक ग्रिल, उल्टे एल-शेप्ड एलईडी डीआरएलएस और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलती हैं। इंटीरियर की बात करें तो, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल एसी, और फ्रंट व रियर में यूएसबी पोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, हालांकि बेस मॉडल में इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलते। सुरक्षा के लिए मैनुअल एडजेस्टेबल ओआरवीएमएस, सभी पावर विंडो, सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं। नई हुंडई क्रेटा ई बेस मॉडल को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एमजी एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसे मॉडलों से होता है, लेकिन निर्यात में इसकी सीमित सफलता भारतीय उपभोक्ताओं की विशिष्ट पसंद को दर्शाती है। क्रेटा हमेशा अपनी शानदार बिक्री के आंकड़ों के साथ टॉप-10 कारों की सूची में शामिल रहती है। भारतीय बाजार में इसका एकतरफा दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन देश के बाहर इसकी मांग काफी कम हो जाती है। सुदामा/ईएमएस 25 अप्रैल 2026