लेख
26-Apr-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, एकादशी, सोमवार, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्रे, धन योगे, ववकरणे, सिंह की चंद्रमा, भद्रा 7/54 मोहिनी एकादशी व्रत, भरणीयाम रवि, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, कुशल शासक-प्रशासक, उद्योगपति, उत्तम वृत्ति वाला, धनीमानी होगा। मेष राशि :- तनाव, उदर रोग, मित्र लाभ, राजभय, दाम्पत्य जीवन संतोषपूर्ण रहेगा। वृष राशि :- शत्रुभय, सुख-मंगल, कार्य विशेष मामले-मुकदमे में प्राय: जीत अवश्य ही होगी। मिथुन राशि :- कुसंग हानि, रोगभय, यात्रा, उद्योग-व्यापार की स्थिति लाभ-हानि की रहेगी। कर्क राशि :- पराक्रम, कार्यसिद्धी, व्यापार लाभ, खेती व गृहकार्य में व्यवस्था अवश्य ही बनेगी। सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, स्थिति में सुधार अवश्य ही होगा, रुके कार्य बनेंगे। कन्या राशि :- धन का व्यर्थ व्यय, कार्यों में हस्तक्षेप करने से दूसरों से तनाव अवश्य बनेगा। तुला राशि :- कार्यगति अनुकूल, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, मित्रों से सहयोग अवश्य मिलेगा। वृश्चिक राशि :- सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा-प्रभुत्व वृद्धि एवं कार्य कुशलता से संतोष होगा। धनु राशि :- योजना फलीभूत, कार्य कुशलता से हर्ष होगा, मित्रों से सहयोग अवश्य ही मिलेगा। मकर राशि :- अधिकारियों के संपर्क से बचें, तनाव-क्लेश व अशांति, बेचैनी अवश्य ही बनेगी। कुंभ राशि :- उद्विघ्नता, असमंजस का वातावरण मन को क्लेशयुक्त रखेगा, ध्यान दें। मीन राशि :- बिगड़े हुये कार्य बनें, कार्य योजनायें फलीभूत होंगी, सफलता के साधन अवश्य ही बनेंगे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका