राज्य
27-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह आबकारी मामले में सीबीआई की अपील याचिका पर उनके सामने स्वयं या वकील के जरिए पेश नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि स्वर्ण कांता शर्मा जो भी निर्णय करेंगी, उसे वह स्वीकार करेंगे। उन्होंने पत्र में कहा मेरी जस्टिस स्वर्णकांता जी से न्याय मिलने की उम्मीद टूट चुकी है। केजरीवाल ने कहा है कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए फैसला किया है और इसलिए मैंने गांधी जी के सत्याग्रह पे चलने का फैसला लिया है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जस्टिस स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है और जस्टिस स्वर्णकांता जो फैसला करेंगी उन्हें स्वीकार होगा और फैसले के खिलाफ वे कानून के तहत सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026