- मानव सेवा के साथ जीव सेवा हमारी संस्कृति: ढालिया भोपाल (ईएमएस)। सेवा भारती नानक मंडल द्वारा मानव सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का सराहनीय कार्य किया गया। जवाहरलाल नेहरू कैंसर चिकित्सालय स्थित अन्नपूर्णा भोजन सेवा केंद्र के माध्यम से मरीजों के परिजनों को नियमित रूप से नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से (मिट्टी के जल पात्र) वितरित किए। केंद्र के अध्यक्ष चेतन पटेल एवं सचिव मनोज शर्मा ने सेवाधारियों के साथ 51 सकोरे वितरित कर आमजन से अपील की गई कि वे अपने घरों व आसपास जल पात्र रखकर पक्षियों की सेवा करें। सेवा भारती के मीडिया प्रभारी भगवानदास ढालिया ने कहा कि मानव सेवा के साथ-साथ जीव-जंतुओं की सेवा भी हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह प्रयास भीषण गर्मी में पंछियों के लिए राहत प्रदान करेगा। इस अवसर पर शहीद बीरबल सिंह ढालिया जन कल्याण परिषद के अध्यक्ष अशोक सांकले,अमित जैन, डा.अनमोल सांकले, सत्येंद्र अग्रवाल,विजय गुप्ता,सुदामा शर्मा,अजय अग्रवाल लाला,मनीष पटेल, मीरा कांटे वाला, सुभाष जैसवानी,संजीव भारल,प्रदीप अग्रवाल,दिनेश पवार, मुकेश अवस्थी, सेवक राम,सुरेश बजाज,अनुज गौर,अमित खूबचंदानी,दीपक जैन आदि उपस्थित थे। विनोद / 27 अप्रैल 26