- गौ-हत्या के पूर्व आरोपियों के ठिकानो पर दबिश देकर की पूछताछ भोपाल(ईएमएस)। शहर के देहात इलाको में बीते दिनो गौकशी की हुई घटनॉओ के आरोपियो का सुराग जुटाने के लिये पुलिस ने ऐसे प्रकरणो में शामिल पूर्व आरोपियों पर कड़ी निगरानी और पूछताछ के लिय रविवार–सोमवार रात “दस्तक अभियान” चलाया। अधिकारियो ने बताया की इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने और गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये यह विशेष अभियान संचालित किया गया। कार्यवाही के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गौकशी के पूर्व में चिन्हित आरोपियों की लिस्ट तैयार कर उनकी लगातार निगरानी किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। “दस्तक अभियान” चलाते हुए पुलिस टीमें पूर्व आरोपियों के घरो पर पहुंची और वर्तमान में जारी उनकी गतिविधियों की सारी जानकारी जुटाई। विशेष रूप से थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के अज्ञात आरोपियों का सुराग जुटाने के लिये ऐसे प्रकरणो में पूर्व में संलिप्त रहे आरोपियों की चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपियों की वर्तमान स्थिति का सत्यापन करने के साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी कि भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ीवैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियो का कहना है कि गौकशी जैसे अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है। थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है, और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जुनेद / 27 अप्रैल