क्षेत्रीय
27-Apr-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर पालिका श्योपुर के तत्वाधान में जनभागीदारी से सीप नदी के गिर्राज घाट पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत गायत्री परिवार, जन अभियान परिषद, मातृछाया एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों, नागरिको एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से श्रमदान करते हुए गिर्राज घाट की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर सुजीत गर्ग, श्रीमती मिथलेश तोमर, कैलाश पाराशर, पार्षद प्रतिनिधि श्री दीपचंद्र रेगर, चौथमल शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, भास्कर टकसाली, सत्यभानु जाटव, सुधाकर पचौरी, अरविन्द पाराशर, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश मीणा, कृष्णगोपाल शर्मा सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे, इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ भी ली गई।