27-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्लीके राम लोहिया अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र परिसर में अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय महिला द्वारा आत्मदाह का प्रयासकिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घटना का कारण अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। बताया गया किमहिला वार्ड नंबर पांच में भर्ती एक मरीज थी और घटना के समय वह अस्पताल‌स्थित केंद्रपरिसर में थी। महिला के आग लगाने के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई। सिक्योरिटी गार्डअजय ने तुरंत आग बुझाकर उसे बचाया। घटना की सूचना उसके पति और न्यू बिल्डिंग के सुपरवाइजरको दी गई। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच चल रही है। अस्पताल प्रशासन ने अभी घटना को लेकर कोईअधिकारिक जानकारी नहीं दी है। और न ही कोई सुसाइड नोट सामने आया है। बताया जा रहा हैकि घटना के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या, स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर मुद्दा या कोई अन्य व्यक्तिगत कारण हो सकताहै, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई बयान या स्पष्टवजह अभी तक मीडिया या रिपोर्ट में नहीं आई है। बताया कि महिला अस्पताल में भर्ती मरीजहै, इसलिए यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याया इलाज के दौरान हुई कोई निराशा भी हो सकती है, लेकिन यह सिर्फ अनुमान है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026