राज्य
27-Apr-2026
...


हजारीबाग (ईएमएस)। हजारीबाग में लगातार हो रहे सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चौथी बड़ी दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। देमोटर (डेमो टायर) के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स में कार्यरत जवान दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पिछले 10 वर्षों से एयरफोर्स में अपनी सेवा दे रहे थे और वर्तमान में हैदराबाद में पदस्थापित थे।वे छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे और एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए हजारीबाग पहुंचे थे।बताया जा रहा है कि 30 तारीख को उनकी ट्रेन थी और 3 मई को उन्हें पुनः अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।सोमवार सुबह जब दीपक अपने एक साथी के साथ बाइक से निकले, तभी देमोटर के पास एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।सांसद मनीष जायसवाल विधायक प्रदीप प्रसाद ने घटना पर दूर जाहिर करते हुए कहा है कि यह देश और समाज के लिए और अपूर्णीय क्षति है। इन्होंने परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का वादा भी किया है। - 27अप्रैल/26