क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। बच्चों को रचनात्मक, कलात्मक, सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से 15 दिवसीय ग्रीष्म कालीन संस्कार शिविर का आयोजन कल 1 मई से महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर और तरुण मंच द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शिविर संयोजिका शुभा देशपांडे के अनुसार संस्कार शिविर के आयोजन का यह 19वां वर्ष है। शिविर में भाग लेने के लिए 100 से भी अधिक बच्चे रजिस्ट्रेशन करवा चुके है। संस्कार शिविर में 6 वर्ष से 14 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को वरिष्ठ और अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर में स्वस्थ तन और मन के लिए बच्चों को विभिन्न योगासन, ध्यान और सूर्य नमस्कार सिखाए जाएंगे। सुबह और शाम के समय घर में प्रार्थना के रूप में पढ़े जाने वाले संस्कृत श्लोक, श्रीराम रक्षा, नर्मदाष्टक, हनुमान चालीसा जैसे संस्कार शिविर में सिखाए जाएंगे। - 29 अप्रैल 2026