क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


- युवक को नग्न कर अधमरा होने तक लातो, घुसों, चप्पल, बेल्ट से जमकर पीटा - उसके चेहरे पर पेशाब किया, दरिंदगी के वीडियो भी बनाये - वर्चस्व की लड़ाई में बदमाशों ने युवक को अगवा कर की हैवानियत - वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर में सीधी में आदिवासी युवक पर बीजेपी के कार्यकर्ता द्वारा पेशाब किये जाने की रुह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। हालांकि भोपाल की घटना के वायरल वीडियो सीधी कांड को भी पीछे धकेलना वाले है। यहॉ बदमाशो ने बर्चस्व की लड़ाई को लेकर युवक को अगवा कर उसे नग्न कर अधमरा होने जमकर पीटा। उसके चेहरे पर चप्पल, लातें मारने के साथ ही इसके उसके शरीर के पूरे कपड़े उतारकर उसे दोनो पैरो से घसीटते हुए हाथ, मुक्को और बेल्ट से मारपीट की गई। इतनी दरिंगी के बाद भी जब बदमाशो के बदले की आग नहीं बुझी तब एक आरोपी ने उसके चेहरे पर पेशाब भी किया। वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। क्योंकि यह घटना ऐसे दिनो में हुई जब प्रशासन और पुलिस के आला अफसर पुराने शहर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने आधी रातो को पैदल भ्रमण पर निकल रहे है। दहशत फैलाने के लिए वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। मामले में हनुमानगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं। - बीते दिनो ही जमानत पर बाहर आये है आरोपी पुलिस के अनुसार शबरी नगर में रहने वाला 22 वर्षीय पीड़ित यशवंत मरकाम मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसके खिलाफ पहले से अपराध दर्ज हैं। शबरी नगर में ही आरोपी प्रेम थापा, गट्टू पिस्टल और नाबालिग भी रहते थे, जो अब कहीं और रहने लगे हैं। तीनों कमला नगर थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश हैं। प्रेम थापा दो महीने पहले सेंट्रल जेल भोपाल से रिहा हुआ था। वहीं नाबालिग आरोपी भी 20 दिन पहले बाल संप्रेक्षण गृह सिवनी से रिहा हुआ है। तीसरा आरोपी गट्टू पिस्टल 10 दिन पहले जमानत पर बाहर आया है। - बहाने से बुलाया फिर की दरिंदगी तीनो आरोपियो ने दो दिन पहले बहाने से यशवंत को नादरा बस स्टैंड पर बुलाया था। इसी इलाके में उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान युवक के कपड़े उतारकर उसे नंगा कर जमकर पिटाई की गई। इस दौरान यशवंत तीनों से छोड़ देने की भीख मांगता रहा, लेकिन बदमाशों को रहम नहीं आया इसके बाद उन्होंने यशवंत पर पेशाब भी कर दिया। घटना की शिकायत पहले कमला नगर थाने में हुई थी। घटनास्थल छोला मंदिर थाना क्षेत्र का मिला, इसलिए जांच हनुमानगंज पुलिस को दी गई। अधिकारियो का कहना है की फरियादी के बयान के अनुसार आरोपियो के खिलाफ मामला कायम किया गया है, और पीड़ित ने पेशाब किये जाने की बात तब नहीं बताई थी। - गैंगवार के चलते युवक को बनाया निशाना मामला कायम करने के बाद शुरुआती तौर पर यह बात सामने आई है, कि पीड़ित युवक यशवंत उर्फ भय्यू जेल में बंद उमेश बम लहरी उर्फ मिलाल का सागिर्द है। उमेश बम लहरी उर्फ मिलाल हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश बम लहरी की गैंग को खत्म करने के लिए ही यशवंत के साथ मारपीट की गई है। इतना नहीं बदमाशों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर लोगों में दहशत फैलाने के लिये इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल किया। 28 अप्रैल को वायरल हुए इस वीडियो में बनाने वाले व्यक्ति समेत पांच लोग दरिंदगी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है की आगे की जॉच के आधार पर प्रकरण में आरोपियो के नाम बढ़ सकते है। वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियो का कहना है, की जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। जुनेद / 29 अप्रैल