जबलपुर (ईएमएस)। संजीवनीनगर थाना अतंर्गत अंधुवा रेलवे ब्रिज के नीचे तीन बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोका और शराब पीने के लिए रुपए की मांग करते हुए मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया| संजीवनीनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर सोनी कालोनी तिलवारा निवासी 28 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा गत दिवस लम्हेटा बायपास से फर्नीचर का काम करके अपने ममेरे भाई राहुल विश्वकर्मा को उसके घर दुर्गा नगर परसवाडा कालोनी छोडने मोटर साईकिल से ग्राम अंधुवा होते हुये दुर्गा नगर परसवाडा जा रहा था जैसे ही रात्रि 10.30 बजे अंधुवा रेलवे ब्रिज के नीचे पहुंचा जहां पवन वंशकार अपने दो अन्य साथियों के साथ मिला और उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए 500 रूपये की मांग करने लगे, मना करने पर तीनों ने गालीगलौज व मारपीट की और पवन ने चाकू से उस पर हमला कर घायल कर दिया| पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 126(2), 296, 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 29 अप्रैल 2026