क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई०टी०आई० भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन दिनांक 30 अप्रैल 2026 को समय प्रातः 11 बजे से सायं 04:00 बजे तक स्थान शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें हीरो माटर्स नीमराना राजस्थान, सिनोवा गेयर ट्रासमिशन प्रा०लि० राजकोट, पेथविस्टा कैरियर सर्किल कोरपोरेशन, नीडेक प्रा०लि० नीराना राजस्थान, सूर्या रोशनी मालनपुर, मिन्डा सिल्का इन्जीनियरिंग हरियाणा, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर, रिलायंस वेयर हाउस, एम.पी.एम.के. वी.वी.सी.एल. भिण्ड, भारत पे मर्चेन्ट प्रा०लि० चम्बल संभाग भिण्ड, क्विक आई०टी० सोल्यूशन इन कसंल्टेसी ग्वालियर, चेटमेट सिक्योरिटी, प्रमोकाश आउटसोर्सिग सर्विस प्रा०लि० एवं एल.आई.सी. भिण्ड, अतुल ऑटो प्रा.लि. अहमदाबाद, विशाल वेरिंग राजकोट, करोना रिमेडीस अहमदाबाद, शयजोन सोलर के द्वारा निःशुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जावेगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आवें। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।