क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


पटना, (ईएमएस)। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय पटना में दानवीर भामाशाह की जयंती व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने अपना सर्वस्व मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर समाज के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा भामाशाह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, शिवचंद्र राम, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.तनवीर हसन, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरुण कुमार यादव, संतोष कुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. कुमार राहुल सिंह, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, भाई अरुण कुमार, निर्भय कुमार अंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, आपदा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी के चौधरी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, नारायण महतो, संजीव शेखर गुप्ता, उपेंद्र चंद्रवंशी, विजय पंजियारा, अर्जुन गुप्ता, प्रमोद कुमार शाह, रामप्रसाद गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अरुण कुमार चौधरी, अमरजीत जायसवाल, अफरोज आलम, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भामाशाह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। संतोष झा- २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस