- कलवारी के बाद अब कतली और मुसरा में मिले अवैध शराब बनाने के सामान - आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्यवाही - पुलिस को पता ही नहीं डोंगरगढ़ में क्या चल रहा है राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में लगातार आ रही अवैध शराब की शिकायतों के बाद भी पुलिस विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। कुछ दिन पहले एक पोस्टर वायरल हुआ था, जिसमें शराब बेचने वाले लोगों का नाम खुलेआम लिखा गया था। उक्त पोस्ट का पुलिस ने खंडन किया और एक माह में की गई कार्यवाही का विवरण पेश कर अपनी वाहवाही लूटने का प्रयास किया गया। वही आज आबकारी विभाग द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए डोंगरगढ़ के कतली और मुसरा क्षेत्र से लगभग 27 पेटी मध्य प्रदेश की अवैध शराब जप्त की गई है, साथ ही वहां पर खाली बोतल और ढक्कन भी जप्त किए गए हैं । समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है। इससे यह साबित होता है कि डोंगरगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब बेचने और बनाने का कारोबार चल रहा था। जिसका खुलासा आज एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। - पूर्व में हुई कार्रवाई के आरोपी अब तक फरार डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार अवैध शराब को लेकर समाचार पत्रों सहित सोशल मीडिया पर कई खबरें सामने आते रहती है। पूर्व में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की थी, जहां उन्होंने बोतलों में शराब भरने और अवैध रूप से निर्माण करने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। लेकिन आज पर्यंत तक उसके मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं । इसी बीच आज फिर एक बार डोंगरगढ़ के आसपास क्षेत्र में मध्य प्रदेश की शराब तथा खाली बोतलों एवं ढक्कानों के मिलने से यह साबित हो रहा है कि डोंगरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने और मिलावट कर बेचने का खेल किया जा रहा है। - क्या कोचियों को है पुलिस का संरक्षण अवैध शराब को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है। इसी बीच डोंगरगढ़ में जिस प्रकार से अवैध शराब बनाने और बेचने तथा मिलावट का खेल किया जा रहा है, इससे तो साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं इन सब के पीछे पुलिस विभाग के कुछ लोगों का संरक्षण खुले आम मिला हुआ है या यह कहे कि उनके संरक्षण में ही या पूरा खेल चल रहा है तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। क्योंकि डोंगरगढ़ एक बड़ा हॉटस्पॉट है जहां अवैध शराब और अवैध कारोबार का खेल खुलेआम चल रहा है।