29-Apr-2026
...


पीएम मोदी ने कहा, बंपर मतदान टीएमसी के खिलाफ लहर हरदोई,(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में इस बार मतदान “निर्भीक वातावरण” में कराया जा रहा है, जो बीते कई दशकों में अकल्पनीय था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बंगाल की जनता का आभार जताकर शेष मतदाताओं से भी उसी उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले की तरह दूसरे चरण में भी भारी मतदान हो रहा है और लंबी कतारें इस जनउत्साह को दिखाती हैं। मौजूदा रुझानों के अनुसार, अंतिम मतदान प्रतिशत पहले चरण के करीब पहुंच सकता है, जहां रिकॉर्ड 93 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने इस “ऐतिहासिक हैट्रिक” बताकर कहा कि 4 मई को आने वाले नतीजे “विकसित भारत” के संकल्प को और मजबूत करने वाले है। इस मौके पर पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश की “जीवनरेखा बताकर कहा कि इससे मेरठ और प्रयागराज के बीच आवागमन आसान और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का जिक्र कर कहा कि पार्टी को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह समर्थन आने वाले चुनाव परिणामों में भी दिखाई देगा। आशीष दुबे / 29 अप्रैल 2026