राज्य
30-Apr-2026


जबलपुर (ईएमएस)। सिहोरा थानांतर्गत ग्राम हरदुआ कला में एक माह पूर्व एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से हुई मौत के मामले में ससुराल पक्ष की प्रताडऩा सामने आई है। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के बयानों के आधार पर आरोपी पति, सास, ससुर, चाची सास व चाचा ससुर को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि ग्राम हरदुआ कला निवासी श्रीमती रागिनी परोहा ने गत 23 मार्च को घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। जिसे उसके पति अनिल परोहा ने इलाज के लिए मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने चेक कर रागिनी को मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान मायके पक्ष के बयानों में पता चला कि रागिनी के पति अनिल, सास विनीता, ससुर रामसनेही, चाची सास कल्पना, चाचा ससुर राजकुमार चरित्र पर संदेह कर उसे प्रताडि़त करते थे। रागिनी ने ससुराल में प्रताडऩा देने की बात अपने माता-पिता को भी बताई थी। प्रताडऩा से तंग आकर रागिनी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026/ 01.58