राज्य
30-Apr-2026


जबलपुर (ईएमएस)। सिविल लाईन थानांतर्गत जेठी अस्पताल के समीप जीआरपी के खंडहर पड़े क्वार्टरों की छत पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। शव काफी दिनों पुराना है। जिसका लगातार हिस्स डिकम्पोज हो गया है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि कल दोपहर जेठी अस्पताल के समीप कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी उन्हें अचानक जीआरपी के जर्जर भवन से तेज गंध आई। बच्चों ने जाकर देखा कि जीआरपी के खंडहर क्वार्टरों में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। जिसका ज्यादातर हिस्सा डिकम्पोज हो गया था। सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026/ 01.59