मऊ (ईएमएस)। उप्र के मऊ जिले में बीती देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब गश्त कर रही पुलिस वैन को एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, गोरखपुरदृमऊ हाईवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार के पास, सेकेंड मोबाइल सरकारी वाहन को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना की सुचना मिलते ही नजदीकी पुलिस टीम मौकि पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी घोसी ले गई। जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उपचार के दौरान ईसीजी जांच के बाद हेड कांस्टेबल चालक पवन कुमार यादव को रात करीब दो बजे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद, पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा कर परिजनों को घटना की सूचना दी। जबकि अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जितेन्द्र 30 अप्रैल 2026