राज्य
30-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) एक नशेड़ी के शराब पीने की आदत पर उसकी पत्नी ने विरोध करते आपत्ति जताई तो नशेड़ी ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते पत्थर से उसका सिर फोड़ जान से मारने की धमकीं दी। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता सुशीला दायमा निवासी कैलोद कांकड़ ने अपनी दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका पति रूपसिंह शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। कल सुबह वह घर पर थी, तभी वह नशे में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और पत्थर से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसने जब पति को शराब पीने से रोकने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी रूपसिंह की तलाश कर रही है। आनंद पुरोहित/ 30 अप्रैल 2026