भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम, भोपाल के कोलार जलप्रदाय परियोजना के अंतर्गत कोलार जलशोधन संयंत्र पर गुरूवार, 30 अप्रैल 2026 को मण्डीदीप फीडर से दोपहर 02:28 मिनिट पर तथा एम.ए.सिटी. फीडर से दोपहर 03:47 मिनिट पर विद्युत प्रदाय अवरूद्ध होने के कारण कोलार जलशोधन संयंत्र से संबंधित क्षेत्रों में गुरूवार, 30 अप्रैल 2026 को सांयकालीन जलप्रदाय प्रभावित रहा। शुक्रवार, 01 मई 2026 को भी संबंधित क्षेत्रों में प्रातःकालीन जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार मनुआभान टेकरी स्थित जलशोधन संयंत्र पर जी.एस.आर के 800 एम.एम. व्यास के वाल्व में खराबी हो जाने के कारण जोन क्र. 16 एवं 17 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में गुरूवार, 30 अप्रैल 2026 को सांयकालीन जलप्रदाय प्रभावित रहा और शुक्रवार, 01 मई 2026 को प्रातःकालीन जलप्रदाय भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। कोलार जलशोधन संयंत्र पर विद्युत प्रदाय अवरूद्ध होने के कारण गुरूवार, 30 अप्रैल 2026 को बरखेडीकला, डी.आर.वी लाईन, नया शबरी नगर, नया बसेरा, ए.जी. कालोनी, राजीव नगर बस्ती, पम्पापुर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-6 अरेरा कालोनी, जनता क्वार्टर, बैंक कालोनी, नुपुरकुंज, पारस सिटी, ई-7 अरेरा कालोनी, एम.आई.जी, एल.आई.जी क्वार्टर, वार्ड क्र. 49, मल्टी, अंसल प्रधान, दानापानी, फार्चयून शॉलीमार, आरिफ नगर, 06 गलिया, छोटी मस्जिद के पास वाली गलियां, निशातपुरा क्षेत्र, न्यू आरिफ नगर, बाग नुजहत अफ्जा, रेशम केन्द्र, हमीदिया रोड राम मंदिर, छावनी, पटेल नगर, संगम टॉकीज, गुरबख्श की तलैया, बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, घोड़ा नक्कास रोड, खजूर वाली गली, शांति नगर, इब्राहिमगंज, कबाड़खाना, छोला विश्रामघाट, सपना लाज क्षेत्र, पुंजुमल धर्मशाला क्षेत्र, चैकसे नगर, रंभा नगर, अली अज़ीज की मस्जिद, कांजी कैम्प रोड, इब्राहिमपुरा, मारवाड़ी रोड, कोतवाली रोड, इलेक्ट्राॅनिक मार्केट, मंगलवारा, इतवारा, आज़ाद मार्केट, इस्लामपुरा, कंजरपुरा, तलैया थाना क्षेत्र, बुधवारा, वहीदिया स्कूल, पठार वाली गली, नूर महल रोड, बलाईपुरा, बडाईपुरा, अमर बस्ती, पायगा, नूरमहल, चौकी इमामवाडा, हवा महल रोड, शास्त्री नगर, 228 क्वार्टर, न्यू एवं ओल्ड सुनेहरी बाग, 12 दफ्तर झुग्गी क्षेत्र, न्यू एम.एल.ए क्वाट्र्स आदि क्षेत्रों में 30 अप्रैल 2026 को सांयकालीन जलप्रदाय प्रभावित रहा और उक्त क्षेत्रों में ही शुक्रवार, 01 मई 2026 को प्रातःकालीन जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। निगम के मनुआभान टेकरा स्थित जलशोधन संयंत्र पर जी.एस.आर के वाल्व में खराबी आ जाने के कारण जोन क्र. 16 एवं 17 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी गुरूवार सांयकालीन जलप्रदाय प्रभावित रहा तथा उक्त दोनों जोन क्षेत्रों के अंतर्गत मनुअभान जलशोधन संयंत्र क्षेत्रों से संबंधित क्षेत्रों में शुक्रवार, 01 मई 2026 को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी। विद्युत प्रदाय अवरूद्ध होने व वाल्व में खराबी आने के कारण जलप्रदाय प्रभावित होने से नागरिकों को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए निगम प्रशासन ने सहयोग की अपील की है। हरि प्रसाद पाल / 30 अप्रैल, 2026