राज्य
30-Apr-2026
...


(भोपाल) निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही निरंतर जारी जिला प्रशासन, भवन अनुज्ञा शाखा एवं पुलिस प्रषासन की संयुक्त कार्यवाही में सहयोग देकर बड़ी झील के निर्धारित दायरे में आने वाले अतिक्रमणों को तोड़ा तथा जाटखेड़ी में अवैध झुग्गियां तथा नारियलखेड़ा में अवैध बनीं पार्किंग को हटाया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर अवैध बनें चबूतरे, नाली पर अवैध रूप से रखी फर्शियां, अस्थाई गन्ने की चरखी, दुकानों के बाहर बने शेड, दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ आदि पर लगी सब्जी की दुकानें, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, स्टूल, कुर्सी आदि सहित विभिन्न प्रकार का सामान हटाया। निगम अमले ने जिला प्रशासन, भवन अनुज्ञा शाखा व पुलिस प्रषासन की संयुक्त कार्यवाही में सहयोग करते हुए ग्राम सेवनिया गोंड में बड़ी झील के निर्धारित दायरे में आने वाले अतिक्रमणों को तोडा साथ ही जाटखेड़ी दीपक नगर में 30 अस्थाई झुग्गियों को हटाकर शासकीय/निजीमद की भूमियों को अतिक्रमणों से मुक्त कराया एवं नारियलखेड़ा में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनीं पार्किंग को हटाने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को इमामी गेट, पीरगेट, बरखेड़ी, भारत टॉकीज, करोद पीपल चौराहा, हाउसिंग बोर्ड, विश्वकर्मा नगर, करोद चौराहा, भोपाल मेमोरियल अस्पताल, बैरसिया रोड नवीबाग आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए करोद चौराहे से भोपाल मेमोरियल अस्पताल तक अवैध रूप से संचालित 20 गन्ने की चरखियों को हटवाया। निगम अमले ने करोद विश्वकर्मा नगर में घर के बाहर नाली के ऊपर अवैध रूप से रखी फर्शियों को हटवाया तथा बरखेड़ी से भारत टॉकीज तक मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक 30 दुकानों को खाली करने की चेतावनी भी दी इसी प्रकार बैरसिया रोड नवीबाग क्षेत्र में 20 मकानों के बाहर बनें अवैध रूप से बनें चबूतरों को स्वयं हटाने हेतु रहवासियों को समझाइष भी दी। निगम अमले ने करोद चौराहे से भोपाल मेमोरियल हास्पिटल तक अवैध रूप से संचालित 20 गन्ने की चरखियों को भी हटाने की कार्यवाही की। इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जिला प्रशासन, भवन अनुज्ञा शाखा व पुलिस प्रषासन की संयुक्त कार्यवाही में सहयोग करते हुए ग्राम सेवनिया गोंड में बड़ी झील के निर्धारित दायरे में आने वाले अतिक्रमणों को तोड़ा साथ ही जाटखेड़ी दीपक नगर में 30 अस्थाई झुग्गियों को हटाकर शासकीय/निजीमद की भूमियों को अतिक्रमणों से मुक्त कराया एवं नारियलखेड़ा में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनीं पार्किंग को हटाने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 30 अप्रैल, 2026 निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन सहित अन्य अधिकारियों ने भावपूर्ण बिदाई दी भोपाल(ईएमएस)। निगम में पदस्थ अपर आयुक्त हर्षित तिवारी अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्ति पर निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने श्री तिवारी को भावपूर्ण बिदाई दी। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन की विशेष उपस्थिति में आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय के सभाकक्ष में गुरूवार को सांय सेवानिवृत्त अपर आयुक्त हर्षित तिवारी का बिदाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने श्री तिवारी को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति स्वरूप उपहार भेंटकर बिदाई दी और उनके सरल स्वभाव व साफ-स्वच्छ एवं कुशलतापूर्वक किए गये कार्यों की सराहना करते हुए स्वस्थ्य, दीर्घ एवं सुखमय जीवन की शुभकामना भी दीं। बिदाई कार्यक्रम में निगम के अपर आयुक्तगण सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पहार/पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंटकर हर्षित तिवारी को बिदाई दी। इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी हर्षित तिवारी के मिलनसार स्वभाव एवं स्वच्छ कार्यशैली की सराहना की। हर्षित तिवारी ने सेवा के दौरान निगम अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग व आत्मीयता की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रीमती अंजू अरूण कुमार, तन्मय वशिष्ठ शर्मा, वरूण अवस्थी, वरूण बडेरिया, उपायुक्त दिनेश सिंह, हीरेन्द्र कुशवाह, चंचलेश गिरहारे, सहायक आयुक्त श्रीमती कीर्ति चैहान, अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 30 अप्रैल, 2026