01-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। दयालबंद गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरमत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित इस कैंप में शहर और आसपास के करीब 250 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।कैंप में बच्चों को गुरुमुखी लिखना और पढऩा सिखाया जा रहा है। इसके साथ ही शबद-कीर्तन, जपजी साहिब जी के पाठ का शुद्ध उच्चारण भी कराया जा रहा है, ताकि बच्चों को धार्मिक ज्ञान के साथ सही उच्चारण की समझ विकसित हो। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह के मार्गदर्शन में तथा राहुल राउरकेला से विशेष रूप से आए सरदार चरणजीत सिंह के सहयोग से कैंप का संचालन किया जा रहा है। सिख विरासत और संस्कारों की दी गई जानकारी बच्चों को सिख इतिहास और विरासत के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही गुरु परंपरा के अनुसार सेवा भाव को सबसे बड़ा धर्म मानते हुए बच्चों को सेवा करना, बड़ों का सम्मान करना और अच्छे संस्कार अपनाने की शिक्षा दी जा रही है।कैंप में बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और एक अच्छा इंसान बनने की सीख दी जा रही है। इसके साथ ही सिख संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गतका, तबला और वाद्ययंत्रों का प्रशिक्षण बच्चों को पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका के साथ तबला और अन्य वाद्ययंत्रों की भी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।कैंप के दौरान रात 8.15 से 9.15 बजे तक बड़ों के लिए भी विशेष कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल होकर गुरमत ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। सेवाएं दे रहे ये सदस्य हर वर्ष आयोजित होने वाले इस गुरमत कैंप को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे ही नहीं, उनके अभिभावक भी इसमें बढ़-चढकऱ भाग ले रहे हैं।कैंप को सफल बनाने में संदीप कौर, रीटा कौर, रश्मीत कौर, जसमीत सवन्नी, परमजीत कौर कथूर, सतनाम कौर, मीत कौर गंभीर, दलजीत कौर, अरविंदर कौर, जसबीर कौर, ललजीत कौर, दविंदर कौर, रवनीत कौर, हरदीप कौर, हरजीत सिंह, गुरजीत कौर, गुरप्रीत सिंह गुरुदत्ता, रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह होरा सहित कई सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं। - 01 मई 2026