भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर में शुक्रवार शाम को किलोल पार्क के पास उस समय हड़कंप मच गया जब यहॉ चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुचीं फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते जान बचाकर बाहर निकल आये और हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणो का पता नहीं चल सका है, जिसकी जॉच की जा रही है। जुनेद / 1 मई