सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संवेदना ही सच्ची मानवता दमोह (ईएमएस)। 1 मई मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाबी महिला विकास समिति दमोह द्वारा श्रमिक भाई बहनों के बीच आवश्यक सामग्री जैसे वस्त्र ठंडा पानी कोल्ड ड्रिंक स्लिपर्स आदि का वितरण किया गया समिति ने अवसर पर सेवा और मानवीय संवेदनाओं का एक बहुत ही सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। यह सब सफर समिति के सदस्यों ने उनके साथ कुछ वक्त बिताया और उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया। छोटे प्रयास भी प्रकृति और समाज के लिए बड़ा बदलाव ला सकते हैं इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 1 मई को विश्व चिड़िया दिवस की उपलक्ष में शहर के निजी पार्क में पक्षियों के लिए स्कोर रखे गए तथा नागरिकों को भी स्कोर वितरित किए गए जिससे कि पक्षियों के लिए दाना पानी और जल रख सके और उनको इस काम के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सके और और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर सके। इस अवसर पर समिति की चेयरपर्सन रितु दुआ अध्यक्ष सोनिया अरोरा सेक्रेटरी शुची अरोरा ,मनप्रीत, मनमीत,शिल्पा आदि कई सदस्यों की गरिमा मयी उपस्थिति रही। ईएमएस / 01 मई 2026