क्षेत्रीय
01-May-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस चरण में आधुनिक डिजिटल तकनीक और स्व-गणना की सुविधा का उपयोग किया जा रहा है। स्व-गणना करने वाले नागरिक प्रगणकों के घर-घर भ्रमण के दौरान अपना एसईआईडी नंबर साझा कर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं, जिससे मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। निर्धारित अवधि के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। साथ ही नक्शे पर मकानों का सूचीकरण करते हुए समस्त जानकारी का संकलन ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक और समय पर पूर्ण किया जा सके। श्री मेरावी/ ईएमएस / 01 मई 2026