नरसिंहपुर, (ईएमएस)। भगवान नरसिंह प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर जिला प्रशासन नरसिंहपुर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर के दूसरे दिन लगभग 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा केंद्र, डाईट का स्टॉफ, विकासखंड नरसिंहपुर अंतर्गत विद्यालयीन प्राचार्य, शिक्षक और कार्यालय के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा, डाइट प्राचार्य श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव, बीईओ श्री ब्रजेश शर्मा, डीपीसी श्री मनीष चौकसे, बीआरसी श्री ओ.पी. राय, बी.ए.सी, जनशिक्षक व शिक्षक मौजूद थे। श्री मेरावी/ ईएमएस / 01 मई 2026