हाथरस (ईएमएस)। अलीगढ़-आगरा मार्ग पर स्थित बाबा ढाबा के पास गुरुवार की देर शाम एक आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में टेंपो और बाइक की आमने-सामने की भिडं़त हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गये। जिनका उपचार निजी चिकित्सालय में कराया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब साढे दस बजे यह हादसा हुआ। सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में दोनों वाहनों के चालकों ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों पर सवार आगरा निवासी सोनू पुत्र मुकेश और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर इलाका पुलिस और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घायलों को बिना देरी किए एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ईएमएस / 01 मई 2026